सीवों गांव नहर के पास एक युवक की हत्या मामले में पुलिस ने दो सगे भाई को गिरफ्तार किया है। शनिवार को 3:30 भभुआ एसडीपीओ कार्यालय में एसपी हरिमोहन शुक्ला ने प्रेसवार्ता कर बताया कि गिरफ्तार आरोपित भभुआ थाना क्षेत्र के सीवों गांव निवासी नचकु तिवारी के पुत्र गणेश तिवारी एवं आदित्य तिवारी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार दोनों सगे भाई पर कानूनी कार्रवाई किया गया।