बुलंदशहर: बुलंदशहर नगर में अंसारी रोड चौराहे पर रन फॉर अंबेडकर कार्यक्रम का आयोजन
बुलंदशहर नगर में आज अंबेडकर जयंती के उपलक्ष में रन फॉर अंबेडकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, सैकड़ो की संख्या में युवा महिलाएं और बच्चे डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्र लगे फोटो और झंडो को हाथ में लेकर नगर की सड़कों पर निकले, यह काफिला बुलंदशहर नगर के अंसारी रोड चौराहे से प्रारंभ हुआ, कार्यक्रम रविवार दोपहर 1:00 बजे प्रारंभहुआ।