मऊरानीपुर: टोल प्लाजा पर मजदूर की बिगड़ी हालत, वीडियो वायरल होने के बाद मची खलबली
बंगरा क्षेत्र के लुहारी टोल प्लाजा के पास सड़क निर्माण कार्य में लगे एक मजदूर की तबीयत बिगड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में मजदूर सड़क किनारे तड़पता नजर आ रहा है, जबकि आसपास कर्मचारी काम करते दिखाई दे रहे हैं। भीषण गर्मी के बीच समय पर मदद न मिलने के आरोपों को लेकर लोगों में आक्रोश है।