हुज़ूर: ट्रक की टक्कर से बोलेरो के उड़े परखच्चे, विवाह से लौट रहे 2 गंभीर घायल, 6 लोग थे सवार
सोमवार की तड़के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र अंतर्गत इटौरा बाईपास के समीप ट्रक की ठोकर से बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। इस वाहन में 6 लोग सवार थे, जिनमें 2 की हालत चिंताजनक है। ये लोग वैवाहिक समारोह में शामिल होने के बाद त्योंथर जाने के लिए निकले थे, इसी दौरान यह हादसा हो गया।