गिरिडीह: सरकारी स्कूल की छात्रा दीपशिखा ने CA फाउंडेशन परीक्षा पास कर संघर्ष और मेहनत की मिसाल पेश की।
न्यू बरगंडा स्थित सर जे.सी. बोस मुख्यमंत्री स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की छात्रा दीपशिखा कुमारी ने CA फाउंडेशन परीक्षा में 400 में 233 अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की है। सोमवार को 12 बजे विद्यालय परिवार के साथ प्राचार्य मुन्ना प्रसाद कुशवाहा ने विद्यालय परिसर में दीपशिखा को मिठाई खिलाकर और बुके देकर उसके हौसले को बढ़ाया।