बनमनखी: अभाविप निकालेगी 1000 फीट लंबी तिरंगा शोभायात्रा
बनमनखी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अभाविप पश्चिम इकाई की ओर से बनमनखी में 1000 फीट लंबी तिरंगा शोभायात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर गोरेलाल मेहता महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में वर्तमान एवं पूर्व कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। नगर मंत्री प्रहलाद कुमार की अध्यक्षता में कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। अभाविप के प्रदेश कार्यकारिण