जम्मू-कश्मीर के जनपद रामबन के थाना बटौत में तैनात एसआई ललित शर्मा ने अपनी टीम के साथ कैराना कोतवाली पहुंचकर आमद दर्ज कराई। बताया गया कि उनके थाना क्षेत्र में वर्ष 2005 में कैराना के गांव पावटीकलां निवासी वादिल व इरफान पकड़े गए थे, जो जमानत कराने के बाद कोर्ट में हाजिर नही हो रहे हैं, जिस पर कोर्ट ने दोनों आरोपियों के घरों पर कुर्की उदघोषणा के नोटिस लगाए।