गम्हरिया: मधेपुरा जिले के विभिन्न थानों में चौकीदार परेड, गम्हरिया थाना में भी दिया गया अपराध नियंत्रण का निर्देश
मधेपुरा जिले के विभिन्न थानों में रविवार को चौकीदार परेड का आयोजन किया गया। इसी क्रम में गम्हरिया थाना परिसर में भी चौकीदार परेड हुई। परेड में शामिल चौकीदारों को अपने-अपने क्षेत्र में अपराध और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने तथा किसी भी सूचना को तत्काल पुलिस तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया।