फारबिसगंज के ढोलबज्जा में जलावन लेने गई महिला को विषेला सर्प ने डस लिया, जिसके बाद महिला की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसे परिजनों के द्वारा आनन- फानन में सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सक के देखरेख में महिला का इलाज किया जा रहा है। वहीं महिला फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र के ढोलबज्जा वार्ड संख्या 08 निवासी सोम मरांडी की पत्नी सावित्री हसदा बताइए जा रही है।