सिंगरौली: निगाही मोड़ के पास सड़क किनारे खड़ी एनसीएल की बस को ट्रक ने मारी टक्कर, चालक बाल-बाल बचे
एनसीएल की एक बस निगाही मोड़ के समीप सड़क किनारे खड़ी थी और उसी के विपरीत दिशा से एक तेज रफ्तार ट्रक आ रही थी निगाही मोड़ के पास ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे बस घर में घुसने से बच गई और ट्रक डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया लेकिन गनीमत रही कि इस हादसे में दोनों चालक बाल बाल बच गए हैं इस दौरान काफी देर तक आवागमन भी बाधित रहा।