सिंगरौली: मेढ़ौली में विस्थापन पर विवाद, जयंत कोयला खदान में ब्लास्टिंग से नाराज़ लोगों का प्रदर्शन, सुविधाओं की मांग
एनसीएल की जयंत कोयला खदान में आज विस्थापन को लेकर बड़ा विवाद सामने आया। दोपहर 1:30 बजे विस्थापन संघर्ष समिति का शांतिपूर्ण आंदोलन अचानक उग्र हो गया।प्रदर्शनकारी सैकड़ों की संख्या में एनसीएल की जयंत कोयला खदान में घुस गए। उन्होंने प्रशासन का सुरक्षा घेरा तोड़कर खदान के पॉइंट जीरो तक पहुंच गए। पुलिस और एनसीएल के सुरक्षा गार्ड्स ने मशीनों की सुरक्षा के लिए घेरा