देहरादून: बसंत विहार थाने में पुलिस ने क्षेत्र के सीनियर सिटीजन के साथ की बैठक, हर संभव मदद का दिया आश्वासन
एसएसपी देहरादून अजय सिंह के दिशा निर्देश का अनुपालन करते हुए बसंत विहार थाना पुलिस ने थाने में बैठक का आयोजन किया. बैठक में क्षेत्र में रह रहे बुजुर्ग व्यक्तियों के साथ चर्चा की। इस दौरान पुलिस ने उनकी कुशलक्षेम पूछी साथ ही उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त की।