आसाम के तिनसुकिया जिले के मारग्रेटा स्थित एक ईंट-भट्ठे की चिमनी में मजदूरी करने गए जिले के इसुआपुर प्रखंड के रामपुर अटौली निवासी मुद्रिका महतो की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गुरुवार की सुबह 8 बजें के लगभग शव गांव पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। मृतक की मौत को लेकर ग्रामीणों में शोक के साथ आक्रोश भी दिखा।