औड़िहार क्षेत्र के भदैला स्थित श्री मारकंडेय प्रसाद पांडेय जूनियर हाईस्कूल में गुरूवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिले के सीएमओ के निर्देश पर राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत ‘नो स्मोकिंग डे’ के मौके पर ये आयोजन किया गया। इस दौरान सैदपुर की आरबीएसके टीम ने स्कूल में पहुंचकर बच्चों को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों की जानकारी दी।