धनवार: 20 घंटे तक बाधित रही बिजली आपूर्ति, लोग रहे परेशान
खोरीमहुआ अनुमंडल क्षेत्र के डोरंडा एवं ढाकोंसारण पावर सबस्टेशन से डोरंडा, तेलोडीह, बलहरा, तारानाखो, घोड़थम्भा सहित जुड़े लगभग 15 पंचायतों सैकड़ों गाँव में रात से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप रही। लगातार करीब 20 घंटे तक बिजली नहीं रहने से पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूबा रहा।