चित्तौड़गढ़: दुर्घटना में जिंदा जले नपावली के खलासी के आश्रितो के पक्ष में 12 लाख रूपए का अवार्ड, 50% ट्रक मालिक- ड्राइवर से वसूली
ट्रक ट्रेलर की भिडंत में खलासी के जिंदा जलने के मामले में MACT ने आश्रितों के पक्ष में यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के विरुद्ध ₹12 लाख का अवार्ड 6 % मय ब्याज पारित किया। बीमा कंपनी को नये क्लेम से 50% ट्रक मालिक और ड्राइवर से वसूली का भी अधिकारी माना। दुर्घटना 14 नवंबर 2013 को मोडासा हाईवे पर घटित हुई जिसमें नपावली का खलासी सुलेमान जिंदा जल गया था।