बेगूसराय: BP प्लस टू विद्यालय में मशाल-2024 के लिए शिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
खेल विभाग एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में मशाल- 2024 का आयोजन किया जायेगा. इसको लेकर शहर के बीपी प्लस टू विद्यालय में तेघरा एवं मंझौल अनुमंडल के शारीरिक शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन शुक्रवार की दोपहर 03:00 बजे उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा ऐश्वर्य कश्यप ने किया.