जिला नियोजनालय द्वारा संयुक्त श्रम भवन आईटीआई कैंपस में जॉब कैम्प का आयोजन किया गया. जहां 30 रिक्तियों के विरुद्ध 21 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार उपरांत स्थल पर चयन किया गया. इस बात की जानकारी शुक्रवार की दोपहर 03:00 बजे जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेश ने दी.