बोचबांध पंचायत में गुरुवार शाम 4 बजे पार्टी नेता पवन कु. विक्की ने बैठक करके पार्टी संगठन का विस्तार किया। बताया कि बैठक में पार्टी सुप्रीमो सह डुमरी MLA जयराम महतो के विचारों को रखते हुए लोगों से राज्यहित की लड़ाई लड़ रहे पार्टी का समर्थन करने की अपील की। बैठक में सर्वसम्मति से पंचायत कमिटी का विस्तार किया गया और कई लोगों ने पार्टी को समर्थन देने की बात कही