विदिशा नगर: तड़के लगी आग से किराना दुकान जलकर खाक, ₹25 लाख का सामान राख
विदिशा के माधवगंज इलाके में गुरुवार सुबह 5 बजे अचानक एक किराना दुकान में भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जय गुरुदेव किराना स्टोर में रखा ड्राई फ्रूट, चावल, तुअर दाल, सोया बड़ी समेत बड़ी मात्रा में किराना सामान जलकर खाक हो गया। बताया जा रहा है कि आग से करीब 20 से 25 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।