कांके: झारखंड विधानसभा में उठा हाथी के आतंक का मुद्दा, मृतक को 20 लाख मुआवज़े की मांग
Kanke, Ranchi | Feb 19, 2026 झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले परिसर में धरना-प्रदर्शन देखने को मिला. आजसू विधायक ने हाथी के मसले को लेकर प्रदर्शन किया. वहीं झामुमो के विधायक ने परिसीमन का विरोध किया और केंद्र को सरना विरोधी बताया.