राजातालाब: भुल्लनपुर में थार ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, दो की हुई मौत
वाराणसी के मंडुवाडीह थानाक्षेत्र अंतर्गत भुल्लनपुर इलाके में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा में दो की मौत हो गई। हाईवे पर अनियंत्रित थार जीप ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी और उसे करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। घटना में बाइक सवार महिला और उसकी 5 वर्षीय मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवक गंभीर रूप से घायल है।