अररिया: वर्मा सेल के समीप अनियंत्रित टोटो पलटने से एक महिला घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Feb 15, 2025 अररिया जिरो माइल मार्ग में वर्मा सेल के समीप एक अनियंत्रित टोटो पलटने से टोटो सवार एक महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई. जिसे स्थानीय लोगों के द्वारा आनन-फानन में शनिवार को दोपहर 2 :30 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल महिला का इलाज किया जा रहा है. वहीं गम्भीर रूप से घायल महिला मजगामा निवासी राधा देवी बताई जा रही है.