शहर के व्यस्त बिस्टान रोड पर युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई! कोतवाली पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए शव की पहचान कतरा गांव (गोगावां) निवासी 20 वर्षीय कालू पिता मिश्रीलाल के रूप में की है। जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।