दरभंगा: दरभंगा पुस्तक मेले का भव्य आगाज़, चार दिनों तक सजेगा ज्ञान और संस्कृति का महाकुंभ
नेहरू स्टेडियम (पोलो फील्ड), लहेरियासराय में चार दिवसीय भव्य पुस्तक मेले का शुभारंभ किया गया। 18 से 21 जून तक चलने वाले इस पुस्तक मेले का उद्घाटन आयुक्त के सचिव सुशील कुमार मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पुस्तकों का कोई विकल्प नहीं है और ज्ञान का सबसे विश्वसनीय माध्यम आज भी किताबें ही हैं।