पूरनपुर: इस्लाह-ए-मिल्लत कॉन्फ्रेंस में उमड़ा जनसैलाब, दीन की राह पर चलने का दिया गया संदेश
पूरनपुर। जमात रज़ा-ए-मुस्तफा शाखा पूरनपुर और आशिकान-ए-ताजुश्शरिया कमेटी के तत्वावधान में बुधवार रात लगभग दस बजे ईदगाह में इस्लाह-ए-मिल्लत कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि मुफ्ती मुहम्मद असजद रज़ा खान कादरी ने लोगों को कुरआन और सुन्नत की शिक्षाओं पर अमल करने, आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील