अररिया जिले के पलासी थाना क्षेत्र के बलुआ कलियागंज गांव में दहेज की लालच में पति ने अपनी पत्नी की क्रूर हत्या कर दी। शादी के महज तीन साल बाद हुई इस वारदात में आरोपी पति बीरेंद्र कुमार उर्फ बुधना को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना अदा न करने पर अतिरिक्त 10 महीने की सजा काटनी होगी।