वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के द्वारा बुधवार दोपहर 3:00 बजे थाना कोतवाली नगर में पुलिस कर्मियों, आगंतुकों की सुविधा हेतु नवनिर्मित एवं आधुनिकीकृत संरचनाओं का उद्घाटन किया गया। इन सभी सुविधाओं के माध्यम से थाना परिसर में पुलिस कर्मियों के कार्य परिवेश में सुधार, जन सुविधा में वृद्धि, कार्य क्षमता में गुणात्मक वृद्धि सुनिश्चित की जाएगी।