बदायूं: कछला गंगा घाट पर गंगा के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए डीएम ने घाट पर लगी प्रसाद व अन्य दुकानों को हटाने के निर्देश दिए
Budaun, Budaun | Jul 7, 2024 बदायूं के कछला गंगा घाट पर बारिश के चलते गंगा का जलस्तर लगातार गंगा घाट पर बढ़ रहा है। जिसको देखते हुए घाट पर लगी प्रसाद तथा अन्य सामान की दुकानों को सुरक्षा की दृष्टि से डीएम ने दुकानों को हटाने के निर्देश दिए। डीएम मनोज कुमार रविवार को आज कछला गंगा घाट पर निरीक्षण करने पहुंचे। इसी महीने का कांवड़ यात्रा भी शुरू होने वाली है और लाखों कांवड़ियां गंगा आते है।