मेदिनीनगर (डालटनगंज): शादी के 13वें दिन नवविवाहिता का फंदे पर लटका मिला शव, दहेज प्रताड़ना में हत्या का आरोप-एमएमसीएच में हुआ शव का पोस्टमार्टम
शादी के 13वें दिन नवविवाहिता का फंदे पर लटका शव बरामद किया गया। यह घटना पलामू जिले के नावाबाजार थाना क्षेत्र के तुकबेरा गांव में हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची एवं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमएमसीएच) में भेजा। शनिवार शाम 5 बजे मेडिकल बोर्ड गठित कर शव का पोस्टमार्टम किया गया।