रविवार 3 बजे जिले में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए लाइन डीएसपी सुरेश प्रसाद और टाउन थाना प्रभारी अमरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में कचहरी चौक पर बड़े पैमाने पर जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने वाहनों की जांच की और विशेष रूप से उन बाइक सवारों को रोका, जो बिना हेलमेट के सफर कर रहे थे।