नर्मदापुरम की मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले ने बुधवार करीब 1 बजे करबलाघाट पर चल रहे निर्माण कार्य एवं बीटीआई में बन रही सड़क का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित एजेंसी को गुणवत्ता के साथ समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।