मांझी: तीन साइकिलों से टकराई बाइक, चालक गंभीर रूप से घायल, छपरा रेफर
Manjhi, Saran | Apr 6, 2026 मांझी ताजपुर मुख्य मार्ग पर फतेहपुर गांव के समीप रविवार की रात 8:00 सड़क हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार बाइक अचानक सामने चल रही तीन साइकिलों से टकरा गई। जिससे चालक सड़क पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को तुरंत मांझी सीएचसी पहुंचाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद छपरा रेफर कर दिया गया।