केकड़ी: केकड़ी में युवक ने पानी की टंकी से कूदने की दी चेतावनी, प्रताड़ना से परेशान होकर चढ़ा टंकी पर
Kekri, Ajmer | May 13, 2026 केकड़ी शहर में अजमेर रोड स्थित पीडब्ल्यूडी कार्यालय परिसर में बुधवार को शाम करीब 4 बजे एक युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और यातायात व्यवस्था भी कुछ देर प्रभावित रही।कड़ी मशक्कत के बाद परिजनों व पुलिस टीम ने युवक को सुरक्षित नीचे उतारा।मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भारी भीड़ जमा रही।