यातायात पुलिस ने सन पब्लिक स्कूल मुरादनगर में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान पुलिस ने स्कूल के छात्र-छात्राओं और स्टाफ को यातायात नियमों और सड़क संकेतों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्हें बताया गया कि सड़क पर सुरक्षित यात्रा के लिए ट्रैफिक सिग्नल, स्पीड लिमिट, सीट बेल्ट, हेलमेट और पैदल चलने के नियमों का पालन करना जरूरी है।