गोगरी: शिशवा के पास साइकिल सवार को बचाने में बाइक सवार तीन लोग घायल, अस्पताल में भर्ती
Gogri, Khagaria | Apr 25, 2026 गोगरी प्रखंड अंतर्गत शिशवा के निकट शनिवार की शाम पांच बजे साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायल शेरगढ़ का रहने वाला है। घायल शेरगढ़ निवासी सिंटू कुमार ने बताया कि वे लोग घर से जमालपुर बाजार जा रहे थे।