लाडपुरा: पॉक्सो कोर्ट क्रम 4 ने नाबालिग का अपहरण और दुष्कर्म करने वाले आरोपी को सुनाई 20 साल कठोर कारावास की सजा
Ladpura, Kota | Jan 11, 2024 कोटा की पॉक्सो कोर्ट क्रम 4 ने नाबालिग का अपहरण और दुष्कर्म के मामले में आरोपी नरेश को 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ हीआरोपी पर 35000 रुपए का जुर्माना भी लगाया है। जानकारी में सामने आया है कि आरोपी 14 साल की नाबालिग को अपने साथ ले गया था और खेत में बनी टापरी में 6 दिन तक रखकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। मामले में 16 गवाहों के कोर्ट में बयान हुए और 30 दस्तावेज पेश हुए।