लाडपुरा: स्टेशन इलाके में महसूस हुए भूकंप के झटके, नहीं हुई कोई जनहानि
Ladpura, Kota | Jan 11, 2024 दिल्ली एनसीआर सहित राजस्थान के कई जिलों में गुरुवार को भूकंप के झटके महसूस हुए। तो वहीं इसका असर कोटा में भी देखने को मिला। शहर के स्टेशन इलाके में भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग घरों से बाहर निकल गए। और अपने परिचितों को फोन कर वहां की स्थिति के बारे में जानकारी ली। हालांकि राहत की बात ये रही कि कोटा में हल्के झटके महसूस हुए और कोई जनहानि नहीं हुई।