अररिया: लहना रामपुर के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
Araria, Araria | Mar 21, 2025 अररिया के पकटोला मार्ग लहना रामपुर के समीप बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण मानिकपुर टावर चौक निवासी बाइक सवार विकास ऋषिदे और बिट्टू ऋषिदेव बुरी तरह घायल हो गया। जिन्हे स्थानीय लोगों की सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया लाया गया है। जहां डॉ प्रदीप कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल बिट्टू ऋषिदेव को हायर सेंटर रेफर कर दिया है।