सादुलपुर के गुलपुरा मोड़ के पास वार्ड 27 में ट्रक की बैटरी चोरी करने का मामला सामने आया है। जबकि सूत्रों उसी रात एक आरोपी को वाहन चालकों ने बैटरी चोरी का प्रयास करते पुलिस को सुपूर्द किया था, 70 वर्षीय सीताराम निवासी वार्ड 27 ने मामला दर्ज करवाया है कि 28 नवंबर की रात घर के बाहर खड़ा था, तभी रात 9.30 राहुल उर्फ टोकणिया व कृष्ण ब्राह्मण बैटरी चोरी कर रहे थे।