मवाना निवासी एक महिला ने अपने पति के दोस्त पर नशीली दवा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है तो वहीं ससुराल वालों पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। मवाना पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद बुधवार को शाम 4:00 बजे पीड़ित महिला की डॉक्टरी कराई है।