रहटगांव: रहटगांव के ग्राम बड़झिरी में भीषण आग, 8 मकान जलकर राख, मवेशी और ट्रैक्टर भी झुलसे
रहटगांव क्षेत्र के ग्राम बड़झिरी में शनिवार दोपहर भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। इस आगजनी में 7 से 8 मकान पूरी तरह जलकर राख हो गए। घटना दोपहर करीब साढ़े तीन बजे की बताई जा रही है। आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। घरों में रखा अनाज, कपड़े और अन्य घरेलू सामान जलकर खाक हो गया, जिससे प्रभावित परिवारों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।