गिरिडीह: नशामुक्ति जागरूकता अभियान के अंतर्गत गिरिडीह स्टेडियम मे क्रॉस कंट्री दौड़ एवं रस्सा कस्सी प्रतियोगिता का किया सफल आयोजन
नशामुक्ति जागरूकता अभियान के अंतर्गत गुरुवार को 10 बजे से गिरिडीह स्टेडियम में क्रॉस कंट्री दौड़ एवं रस्सा कस्सी प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं खिलाड़ियों के बीच नशामुक्त जीवनशैली को बढ़ावा देना तथा मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति व्यापक जन जागरूकता फैलाना था।