उत्तरकाशी के भटवाड़ी ब्लॉक में स्थानीय युवाओं व जनप्रतिनिधियों का तीन सूत्रीय मांगों को लेकर धरना 8वें दिन भी जारी है। केंद्रीय विद्यालय, सड़क चौड़ीकरण और सरकारी कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति प्रमुख मांगें हैं। युवाओं ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।