रामगढ़ चौक: बरहरा में सौर ऊर्जा क्रांति की शुरुआत,10 कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं को मिला निःशुल्क सोलर पैनल।CM ने वीडियो से कियाउद्घाटन
बरहरा में रविवार 4 बजे PM सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना की विधिवत शुरुआत मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वीडियो के माध्यम से की।जानकारी के अनुसार नईं सरकार के 60 दिन पूर्ण होने के अवसर पर इस योजना की शुरुआत हुई है।जहां 10 कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घरों पर निःशुल्क सोलर पैनल अधिष्ठापन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।जहां जरूरतमंद परिवारों को इसका लाभ मिलेगा।