सुपौल: सुपौल सिविल कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता बृजेश सिंह के निधन से सुपौल में शोक की लहर
Supaul, Supaul | Jun 22, 2026 सुपौल सिविल कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता बृजेश सिंह के निधन की खबर से पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन से न्यायिक जगत के साथ-साथ सामाजिक और आम जनजीवन से जुड़े लोगों में गहरा दुख व्याप्त है। जैसे ही उनके निधन की सूचना लोगों तक पहुंची, उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया।