गोरखपुर: जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने 55 आरक्षियों को किया लाइन हाजिर
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर ने आज गोरखपुर जिले के विभिन्न थानों और पुलिस चौकियों में तैनात 55 आरक्षियों को लाइन हाजिर कर दिया है। एसएसपी जनपद गोरखपुर डॉक्टर गौरव ग्रोवर गोरखपुर जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु तथा अपराध तथा अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु कार्रवाई में लापरवाही के आरोप में 55 आरक्षियों को आज पुलिस लाइन का रास्ता दिखा दिया है।