अररिया: नेगरा चौक के समीप एक बाइक सवार असंतुलित होकर गिरने गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Mar 23, 2024 अररिया पूर्णिया मार्ग में नेगरा चौक के समीप एक बाइक सवार असंतुलित होकर गिरने गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देख रेख में घायल बाइक सवार का इलाज किया जा रहा है.वहीं घायल बाइक सवार रानीगंज प्रखंड क्षेत्र के बेलगछी निवासी कपिल देव ऋषि देव बताएं जा रहे हैं.