अररिया: ततमा टोली से 5 लीटर नेपाली शराब के साथ बथनाहा थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
Araria, Araria | Mar 23, 2024 बथनाहा थाना क्षेत्र के ततमा टोली से 5 लीटर नेपाली शराब के साथ बथनाहा थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. जिसे बथनाहा थाना पुलिस के द्वारा शनिवार को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल अररिया लाया, जहां गिरफ्तार व्यक्ति का मेडिकल जांच के उपरांत न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा. वहीं गिरफ्तार व्यक्ति ततमा टोली निवासी राम कुमार दास बताएं जा रहे है.