झांसी: राजकीय परिवहन चालक संघ ने अपनी मांगों को लेकर पीडब्ल्यूडी विभाग में किया धरना प्रदर्शन, सिटी मजिस्ट्रेट ने दिया आश्वासन
Jhansi, Jhansi | Feb 5, 2025 झांसी राजकीय परिवहन चालक संघ जनपद शाखा के द्वारा प्रान्तीय खण्ड पीडब्ल्यूडी विभाग में कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर बुधवार समय करीब दोपहर 2 बजे घरना प्रदर्शन किया गया। कर्मचारियों की सभा की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष प्रेमबाबू कुशवाहा द्वारा की गई। धरना स्थल पर मुख्य अतिथि अखिलेश कुमार मिश्रा, जिलाध्यक्ष रामबाबू विश्वकर्मा मौजूद रहे।